सोमवार, 25 अक्तूबर 2021

ऐलानः स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का घेराव

ऐलानः स्वास्थ्य सेवाओं पर सरकार का घेराव
हरिओम उपाध्याय      
लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गहरा दुख व्यक्त करते हुए ऐलान किया है कि यदि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती है तो सूबे के लोगों को 10 लाख रूपये तक के मुफ्त ईलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। संबंधित को चाहे कोई भी बीमारी क्यों ना हो।
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को अपने ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस की प्रतिज्ञा में एक और योजना को शामिल करते हुए ऐलान किया है उत्तर प्रदेश में सस्ते व अच्छे इलाज के लिए गठित की गई घोषणा पत्र समिति की सहमति के आधार पर कांग्रेस की ओर से निर्णय लिया गया है कि यदि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद उनकी पार्टी कांग्रेस सत्ता में आती है तो प्रदेश के सभी लोगों को किसी भी प्रकार की बीमारी के लिए 1000000 रूपये तक के इलाज की मुफ्त सुविधा दी जाएगी। उन्होंने उत्तर प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि कोरोना काल में उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं कैसी रही है, यह सभी ने देखा है। चारों तरफ अव्यवस्थाओं का आलम फैला हुआ।
अस्पतालों के बाहर कोरोना पीडितों की लाईन लगी हुई थी और सरकार लोगोेेें को आक्सीजन तक उपलब्ध नही करा पाई थी। उत्तर प्रदेश में इस समय चारों तरफ फैले बुखार में सरकारी उपेक्षा के चलते उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की जर्जर हालत भी अब सभी को दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश के लोगों के स्वास्थ्य को लेकर पूरी तरह से सजग है। उन्होंने ऐलान किया है कि कोई भी बीमारी हो सरकार के आने पर लोगों को मुफ्त 1000000 रूपये तक के सरकार की इलाज की सुविधा दी जाएगी।

कानून, सरकार पर गलत रवैये का आरोप लगाया
संदीप मिश्र       
लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कामकाज को लेकर विपक्षी सरकारों को कटखरे में खड़ा करने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को यह भी बताना चाहिये कि उसकी सरकार के शासनकाल से पहले उत्तर प्रदेश में बलात्कार पीड़िता के शव को रात में जलाने, श्मशान और महामारी घोटाले जैसी घटनाये क्यों नहीं हुयीं। अखिलेश यादव ने सोमवार को ट्वीट किया "पिछले 4.5 सालों के कार्यों पर विपक्ष से सवाल करनेवाले भाजपाई पहले ये तो बताएं कि उप्र में भाजपा के राज से पहले रात में बलात्कार की पीड़िता का शव जलाने,श्मशान व महामारी में घोटाले, गोरखपुर में इतने अधिक बच्चे मरने, किसानों पर जीप चढ़ाने और चंदा चोरी की घटना क्यों नहीं हुई।
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी विपक्ष खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) की सरकार पर राज्य के विकास और कानून व्यवस्था को लेकर लापरवाह रवैये का आरोप लगाते रहे हैं। वहीं सपा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूदा सरकार पर उनके द्वारा किये गये कार्यो का श्रेय लेने का आरोप मढ़ते रहते हैं।
अश्लीलता का चित्रण करने से बचने का आग्रह
अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने फिल्म निर्माताओं से हिंसा और अश्लीलता का चित्रण करने से बचने का आग्रह करते हुए कहा है कि सिनेमा उद्योग को ऐसा कुछ नहीं करना चाहिए जो संस्कृति और परंपराओं को कमजोर करता हो। नायडू ने सोमवार को यहां 67 वें राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि एक फिल्म सामाजिक, नैतिक और नैतिक संदेश का वाहक होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि एक अच्छी फिल्म में दिलों और दिमागों को छूने की शक्ति होती है। सिनेमा दुनिया का सबसे सस्ता मनोरंजन है और फिल्म निर्माताओं और कलाकारों से लोगों, समाज और राष्ट्र की बेहतरी के लिए इसका इस्तेमाल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिल्मों को हिंसा और अश्लीलता दिखाने से बचना चाहिए और समाज की सामाजिक बुराइयों की अस्वीकृति को आवाज देनी चाहिए। सकारात्मकता और खुशी लाने के लिए सिनेमा की आवश्यकता पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि एक संदेश वाली फिल्म में स्थायी अपील होती है।

डिफेंस एक्स्पो के 12वें संस्करण का आयोजन

अकांशु उपाध्याय       

नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि डिफेंस एक्स्पो का अगला संस्करण यह दिखाएगा कि भारत रक्षा अनुसंधान और विकास, उत्पादन और सेना के इस्तेमाल के लिए आधुनिक प्रौद्योगकियों को लागू कर क्या हासिल करने में सक्षम है। गुजरात के गांधीनगर में अगले साल 11-13 मार्च को भारत की सबसे बड़ी रक्षा प्रदर्शनी डिफेंस एक्स्पो के 12वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। आगामी एक्स्पो पर राजदूतों की एक बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में भारत का रक्षा निर्यात 334 प्रतिशत तक बढ़ गया है और अब भारत 75 से अधिक देशों को सैन्य उपकरणों का निर्यात कर रहा है। उन्होंने कहा, ”हमारा निर्यात प्रदर्शन हमारे रक्षा उत्पादों की गुणवत्ता और प्रतिस्पर्धा का मजबूत संकेत है।”


नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील 

मिनाक्षी लोढी       
कोलकाता। देश में कोरोना मामलों में उतार-चढ़ाव चल रहा है। लेकिन पश्चिम बंगाल में त्योहारी मौसम में कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोविड-19 मामलों की संख्या में तेज वृद्धि के मद्देनजर रविवार को लोगों से महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। ममता बनर्जी ने वायरस से संक्रमित होने से बचने के लिए, नाक को ठीक ढंग से ढकते हुए मास्क पहनने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि कृपया मास्क ठीक से पहनें। दुर्गा पूजा के बाद कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा है कि आगामी काली पूजा, दिवाली, छठ पूजा और जगधात्री पूजा उत्सव के दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया।

नए वेरिएंट के मामलें सामने आने पर चिंता जताईं  
नरेश राघानी         
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में कोविड-19 के एक नए स्वरूप (वेरिएंट) के मामले सामने आने पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार को इसकी रोकथाम के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करनी चाहिए। गहलोत ने ट्वीट किया, ”रूस और ब्रिटेन समेत कई देशों में हजारों लोगों की जान लेने वाले कोरोना वायरस के नए स्वरूप डेल्टा प्लस एवाई.4.2 के कई मामले भारत में भी सामने आए हैं। यह डेल्टा स्वरूप से भी अधिक तेजी से फैलता है।”

पब्लिक सिटी के लिए बयानबाजी करते हैं लोग
 
अविनाश श्रीवास्तव   
पटना। बिहार में दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सारी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को लालू प्रसाद यादव पर खूब कटाक्ष किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी चुनाव प्रचार का कमान संभाल लिए हैं।

सोमवार को सीएम नीतीश कुमार की दो जगह सभा हुई। प्रचार करके वापस पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवालों का जवाब दिया। विपक्ष द्वारा जीत का दावा किया जा रहा है इसे लेकर नीतीश कुमार ने कहा कि आप लोग ही अनुमान लगा सकते हैं कि कौन चुनाव जीतेगा। 

उन्होंने आगे कहा कि इन सब विषयों पर चिंता नहीं करते हैं, हमारा काम है सिर्फ काम करना हम काम के बदौलत ही लोगों से वोट मांगते हैं, इसलिए जो लोग दावा करते हैं वह करते रहें उनको दावा करने से कौन रोका है। 27 अक्टूबर से लालू प्रसाद यादव भी चुनाव प्रचार करेंगे, जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम उनको नोटिस में नहीं लेते हैं, लोग सिर्फ पब्लिसिटी के लिए हैं बयानबाजी करते हैं उन्हें काम से कोई मतलब नहीं है। हम सिर्फ काम के बदौलत लोगों से वोट मांगते हैं, जनता पार्टी मालिक है जनता जिसे जिताना चाहे उसे जीता सकती है। उनलोगों के लिए निजी परिवार ही सब कुछ, हमलोगों के लिए पूरा बिहार ही परिवार है।

 

ममता के दौरे से पहले कई पार्टी सांसद पहुंचे    
तीर्थराज पांडेय         पणजी। तृणमूल कांग्रेस के नेता बाबुल सुप्रियो ने आगामी गोवा विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी के ‘बेहतर प्रदर्शन’ करने का सोमवार को विश्वास व्यक्त किया। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के 28 अक्टूबर को गोवा दौरे पर आने से पहले सुप्रियो, पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा और सौगत रॉय समेत कुछ अन्य टीएमसी सांसद गोवा पहुंचे हैं।

तृणमूल कांग्रेस पहले ही गोवा में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने की घोषणा कर चुकी है। सुप्रियो ने पत्रकारों से कहा कि आगामी गोवा विधानसभा चुनाव महत्वपूर्ण हैं और तृणमूल कांग्रेस उसमें बेहतर प्रदर्शन करेगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ कर पिछले महीने ही तृणमूल में शामिल हुए सुप्रियो ने कहा कि भारत में गोवा एक ऐसा स्थान है, जहां विकास की काफी अधिक आवश्यकता है ताकि पर्यटकों को अधिक संख्या में आकर्षित किया जा सके।उन्होंने कहा कि गोवा को उसकी संस्कृति, परम्परा, संगीत और खूबसूरत समुद्र तटों के लिए पहचाना जाता है। यहां काफी कुछ किया जा सकता है। गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री लुईजिन्हो फ़ालेयरो भी पिछले महीने तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वहीं, राज्य के निर्दलीय विधायक प्रसाद गांवकर ने भी ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी को समर्थन दिया है।

तृणमूल ने फ़ालेयरो को पार्टी की राज्य इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। गोवा विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद से पार्टी कई स्थानीय नेताओं को अपने साथ ला रही है। गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए फरवरी 2022 में चुनाव होंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...