शुक्रवार, 17 सितंबर 2021

राजधानी बनाने की मांग के लिए मुकदमे दर्ज किया

पंकज कपूर       
हल्द्वानी। पहाड़ी आर्मी के संस्थापक सदस्य प्रवीण सिंह काशी के खिलाफ गैरसैंणको उत्तराखंडकी स्थायी राजधानी बनाने की मांग के लिए आंदोलनकरने पर मुकदमे दर्ज हैं। श्री काशी को उत्तराखंड के स्थाई राजधानी गैरसैण के लिए आंदोलन करते हुए 14 सितंबर को गैरसैण में हिरासत में ले लिया है। पहाड़ी आर्मी ने उत्तराखंड सरकार से मांग की है प्रवीण सिंह काशी पर लगे हुए झूठे मुकदमे वापस लिए जाएं और उन्हें इज्जत बरी किया जाए।
प्रवीण काशी को गिरफ्तार करने और जेल भेजने के खिलाफ आज पहाङी आमीॅ ने कालाढूंगी चौराहे पर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि जब तक उत्तराखंड की स्थाई राजधानी गैरसैण नहीं बनाई जाती उत्तराखंड के मूल निवासियों को 70 फीसदी स्थाई रोजगार नहीं दिया जाता, उत्तराखंड में सशक्त भू कानून और अनिवार्य चकबंदी कानून नहीं बन जाता, पहाड़ की राजनीतिक चेतना को जीवित रखने के लिए आगामी विधानसभा परिसीमन रद्द नहीं किया जाता और भौगोलिक स्थिति के आधार पर परिसीमन नहीं किया जाता तब तब तक प्रवीण सिंह काशी जेल में रहकर सत्याग्रह करेंगे। वह बेल पर बाहर नहीं आएंगे। पहाड़ी आर्मी के संयोजक हरीश रावत का कहना है उत्तराखंड की सरकार आंदोलनकारियों का शोषण कर रही आंदोलनकारियों की आवाज दबाने के लिए कुचलने के लिए उन पर मुकदमे दर्ज कर रहीहै जो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे पूरे उत्तराखंड में उत्तराखंड सरकार का विरोध प्रदर्शन उग्र रूप से किया जाएगा हमारी मांग को जल्द से जल्द पूरी की जाए। इसके बाद कालाढूंगी चौराहे से तिरंगा पार्क और रोडवेज स्टेशन तक आक्रोश रैली निकाली जनमत पत्र भरवाए और जनता से इस आंदोलन में जुड़ने के लिए अपील की इस मौके पर हर्षवर्धन जोशी आयुष कुमार विनोद संवाद कमलेश पांडे गौरव जोशी आफताब अंसारी लकी गुप्ता करण कुमार संजय आर्य सागर रावत आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...