सोमवार, 27 सितंबर 2021

यूपी: प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया

बृजेश केसरवानी        
प्रयागराज। भगवतपुर ब्लाक में सफाई कर्मचारियों के संगठन के चुनाव में पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए हैं। निर्विरोध चुनाव के बाद विजई प्रत्याशियों को माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया गया है। 27 सितंबर को निर्विरोध निर्वाचित होकर आए सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष को भगवतपुर ब्लाक में सम्मानित किया गया। 
सफाईकर्मी संघ अध्यक्ष का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ। कमलेश पासी सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए। इसी चुनाव में संजय कुमार महामंत्री पद पर व ईश्वर चंद्र यादव कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्विरोध निर्वाचित हुए सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष कमलेश पासी, महामंत्री संजय कुमार कोषाध्यक्ष ईश्वर चंद्र यादव को भगवतपुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि के सहयोगी एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र कुमार पासी ने मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दी है और भविष्य में कार्य के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की सलाह दी।
सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष, महामंत्री व कोषाध्यक्ष ने अपने कार्य के प्रति सदैव कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष मुखर रहने की बात कही। इस मौके पर वीरेंद्र पासी, अशोक कुमार पाल पूर्व प्रधान मीरापुर, मोनू पासी, दिलवर पासी, अमित कुमार सहित आदि लोग भगवतपुर ब्लाक में मौजूद रहें।
राजकुमार

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...