शनिवार, 21 अगस्त 2021

शुक्ल-पक्ष की पूर्णिमा को मनाया जाता है रक्षाबंधन

अकांशु उपाध्याय        
नई दिल्ली। श्रावण मास की शुक्ल-पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 22 अगस्त यानी रविवार को पड़ रहा है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधकर उनसे अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। साथ ही भाई की सलामती और तरक्की की कामना करती हैं। रक्षाबंधन पर शुभ मुहूर्त पर राखी बांधना फलदायी माना जाता हैं। इस बार राखी पर दो शुभ संयोग भी बन रहे हैं। साथ ही इस बार भद्राकाल भी पहले ही खत्म हो जाएगा। इसलिए राखी बांधने के पर्याप्त समय मिलेगा।

हिंदू पंचाग के अनुसार रक्षाबंधन पर इस बार दो विशेष संयागे बन रहे हैं। जिनमें पूर्णिमा तिथि पर धनिष्ठा नक्षत्र के साथ शोभन योग का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में योग को शुभ योग माना गया है। इस दिन पूजन से सभी की मनोकामनाएं पूरी होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...