बुधवार, 7 जुलाई 2021

सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन: यूपी

कौशाम्बी। भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र एवं राज्य सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा अब देश की और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि बढे पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य व खाद्य पदार्थों के बड़े मूल्य ने लोगों को भुखमरी के कगार पर धकेल दिया है। सरकार लोगों को सहयोग करने का स्थान पर उनका आर्थिक शोषण अपने पूंजीपति उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने की नीयत से किया जा रहा है। इसके विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी और फ्रंटल संगठनों के सहयोग से जनपद के तीनों तहसीलों के मुख्यालयों पर सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने ताली बजाकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस पार्टी के प्रदेश यूनिट के आवाहन पर बुधवार को जिले की तीनों तहसीलों में कांग्रेसी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ताली ताली बजाकर बढ़ी हुई महंगाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। मंझनपुर तहसील परिसर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अमित द्विवेदी आजाद, मानवाधिकार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, अनुसूचित जाति कांग्रेस जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी, सोशल मीडिया के जिलाध्यक्ष इज़हार अब्बास,प्रयागराज विश्वविद्यालय के इकाई अध्यक्ष अभिषेक द्विवेदी की अगुवाई में प्रदर्शन किया गया। यहां मौजूद पार्टी के लोगों ने ताली थाली बजा कर सरकार का विरोध किया। 
इस मौके पर बोलते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष ने कहा की यह सरकार ताली और थाली की आवाज को भी पहचानती है। इसलिए अपनी आवाज को जनता की आवाज को सरकार तक पहुंचाने के लिए ताली और खाली प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। इसी तरह सिराथू तहसील परिसर में युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर शुक्ला व अल्पसंख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष तमजीद की अगुवाई में धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया तो चायल तहसील परिसर में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रजनीश पांडे की धरना एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस मौके पर प्रमुख रूप से अरुण विद्यार्थी, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, डॉ मुमताज सिद्दीकी, विवेक मिश्रा माइकल, कौशलेश द्विवेदी, विनय पासी, भारत गौतम, राजू कुशवाहा, असगर मदनी, रामेन्द्र निषाद, मंजीत कैथवास, राम कुमार, मो सैफ, सौरभ कुशवाहा, अफ़न, संस्कार पाण्डेय, राम प्रकाश, नरेंद्र सिंह, बृजेश पाण्डेय, भागीरथी पटेल, राजकुमार, गुलाम, मुन्ना, वीरेन्द्र कुमार, सचिन साहू, राजकुमार गौतम के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी तीनों तहसील परिसर में मौजूद रहे।
सुशील केसरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...