सोमवार, 12 जुलाई 2021

14 को राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगी प्रियंका

हरिओम उपाध्याय             

लखनऊ। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने मिशन यूपी फतह की शुरुआत करने के लिए 14 जुलाई को राजधानी लखनऊ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत करते हुए विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। उत्तर प्रदेश में पार्टी की जड़ों को फिर से जमाने में पूरी शिद्दत के साथ जुटी कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा अपने मिशन यूपी फतह की शुरुआत करने के लिए आगामी 14 जुलाई को राजधानी लखनऊ में पहुंच रही है। 

राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके चलते कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात करते हुए राज्य में चल रही विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेंगी। लखनऊ दौरे के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सभी जिला और शहर अध्यक्षों समेत प्रदेश की सभी समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेगी और प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों के साथ मुलाकात करेंगी। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा इस दौरान बेरोजगार युवाओं के समूह के साथ भी बातचीत करेंगी जो विभिन्न भर्तियों के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस नेताओं के साथ अगले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र बनाने के दौरान शामिल किए जाने वाले मुद्दों पर भी चर्चा करेंगी। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बाद राज्य में कांग्रेस महासचिव की यह पहली फिजिकल बैठक होगी। 

सोमवार को उन्होंने कांग्रेस की सलाहकार परिषद से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बड़े पैमाने पर हुई हिंसा को लेकर अपनी चिंता जताई। गौरतलब है कि कांग्रेस देश में बढ़ती हुई महंगाई का लगातार विरोध कर रही है और उत्तर प्रदेश में भी पार्टी के लोग जनता के मुद्दों को उठाकर भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं। प्रयागराज में कार्यकर्ताओं ने सोमवार को डीजल, पेट्रोल के अलावा खाद्य तेलों व अन्य वस्तुओं के बढ़ते दामों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...