बुधवार, 9 जून 2021

रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया

बृजेश केसरवानी               
प्रयागराज। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयाग स्टेशन के निकट बक्शी बांध में इलाहाबाद फाफामऊ रेलखण्ड के सम्पार संख्या 78ए पर रेल उपरिगामी सेतु के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता एवं समयावधि पर विशेष ध्यान देने को कहां है। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को कार्यों को समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिये। ब्रिज सेतु कार्पोरेशन के अभियंता ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि सेतु निर्माण का कार्य तय समय से अधिक गति के साथ चल रहा है। कार्य को समय से पूर्ण कर लिया जायेगा। इस सेतु का निर्माण कार्य माह नवम्बर 2020 को शुरू हुआ था और नवम्बर, 2021 तक कार्य को पूर्ण कर लिया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...