गुरुवार, 6 मई 2021

हापुड़: लोगों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया

अतुल त्यागी             
हापुड़। जनपद में प्रशासन द्वारा गढ़ रोड स्थित मनोहर हेरिटेज को "ऑक्सीजन उपलब्धता केंद्र" बनाए जाने पर गुरुवार को पूर्व कांग्रेस विधायक गजराज सिंह ने प्रशंसा की है। गजराज सिंह ने कहां है कि प्रशासन द्वारा जनपद हापुड़ के लोगों को कोरोना महामारी में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध कराने के लिए जो केंद्र बनाया गया हैं।प्रशासन के इस सहयोग से जनपद के लोगों को अब दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। वही, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने भी कोरोना महामारी के दौरान प्रशासन द्वारा शहर के लोगों को सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया हैं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने प्रशासन से निवेदन किया हैं, कि हापुड़ शहर में जिन मरीजों को कोविड संबंधित ज्यादा समस्या है या जिनका ऑक्सीजन लेवल कम है। ऐसे मरीजों को तुरंत अस्पतालों में भर्ती कर जनका उपचार कराया जाएं।इसके साथ ही शहर के अस्पतालों में वेंटिलेटर की संख्या बढ़ाई जाएं। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा हैं, कि प्रायः शहर में इस तरह की शिकायतें आ रही हैं, कि लोग अस्पतालों में अपने परिजनों को भर्ती कराने के लिए कहते हैं तो अस्पताल वाले गेट के बाहर ही यह कहकर परिजनों को ये कहकर लौटा देते है, कि अस्पताल में बेड उपलब्ध नहीं है। जबकि वास्तव में होता यह है, कि अस्पताल वाले ज्यादा पैसों के लालच में कुछ बेड रिजर्व करके रख लेते हैं। ऐसे में वे लोग जरूरतमंद लोगों को देने से आनाकानी कर देते हैं। अभिषेक गोयल ने कहा है, कि ऐसे लोगों पर तुरंत अंकुश लगाया जाए और जरूरतमंद लोगों का तुरंत अस्पताल में उपचार कराया जाएं। पूर्व विधायक गजराज सिंह ने कहा है, कि शहर में रामा हॉस्पिटल,जीएस हॉस्पिटल, सरस्वती हॉस्पिटल आरोग्य हॉस्पिटल आदि ऐसे अस्पताल हैं। जहां कोविड संबंधित मरीजों का उपचार किया जा रहा है। लेकिन उन्हें सुविधा मात्र की दी जा रही है। ऐसे अस्पतालों को प्रशासन अपने हाथ में लें और अपनी देखरेख में मरीजों का उपचार कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...