गुरुवार, 6 मई 2021

जरूरी सेवाओं के साथ शराब ठेको को छूट: पंजाब

अमित शर्मा   

चंडीगढ़। पूरे देश में कोरोना का कोहराम मचा हुआ है। संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इस लॉकडाउन के अवधि में कुछ
रियायतों के साथ जरूरी सेवाएं संचालित करने की छूट दी गई है। वहीं शराब ठेके को भी छूट दी गई है। पंजाब सरकार ने अल्कोहल को एसेंशियल की लिस्ट में रखा है। सरकार के इस फैसले के बाद मिनी लॉकडाउन के दौरान शराब के ठेके खोले जाएंगे।

पंजाब सरकार ने इस संबंध में मंगलवार दोपहर को ही नोटिफेकेशन जारी कर दिया था। हालांकि नोटिफिकेशन में देरी के कारण एक दिन बाद से ठेके खुलने लगे। बता दें कि पंजाब सरकार ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए 15 मई तक के लिए लॉकडाउन की घोषणा की थी। लॉकडाउन के दौरान जरूरी सेवाओं को इससे छूट दी गई थी।पंजाब सरकार ने लॉकडाउन की घोषणा 2 मई को की थी। इस दौरान बताया था कि जरूरी वस्तुओं की दुकानें जैसे- दवा, दूध, सब्जी, मीट आदि की ही खोलने के आदेश थे। उस दौरान शराब के ठेकों सहित अन्य गैर-जरूरी दुकानों खोलने की अनुमति नहीं दी गई थी। लॉकडाउन के दौरान शादी समारोह और अंतिम संस्कार में केवल 10 लोगों को शामिल होने की अनुमति दी गई थी। सराकर के इस एलान के बाद शराब ठेकेदारों की ओर से शराब के ठेके खोलने की लगातार मांग उठाई जा रही थी। सरकार के इस आदेश के बाद राज्य में बंद सभी ठेके खोल दिए जाएंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...