बुधवार, 19 मई 2021

कमजोरी: उत्तराखंड में ब्लैक फंगस से दूसरी मौत हुईं

पंकज कपूर               

ऋषिकेश। उत्तराखंड में ब्लैक फंगस का कहर भी धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। राज्य में ब्लैक फंगस से आज दूसरी मौत हुई है।
एम्स ऋषिकेश में अब तक ब्लैक फंगस के कुल 30 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिनमें 2 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। एक स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुका है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज देर शाम ऋषिकेश एम्स में भर्ती अलीगढ़ यूपी निवासी एक 72 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इससे पहले देहरादून निवासी 36 युवक की मौत भी ब्लैक फंगस के चलते हो चुकी है।आज मंगलवार देर शाम तक एम्स ऋषिकेश में म्युक्रोमैसिस (ब्लैक फंगस) से ग्रसित कुल 30 मरीज भर्ती हो चुके हैं। जिनमें से अलीगढ़ यूपी निवासी एक 72 वर्षीया महिला की आज मृत्यु हो गई। जबकि एम्स में भर्ती ऋषिकेश निवासी एक अन्य 81 वर्षीया महिला को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। शेष 27 मरीजों का उपचार चल रहा है। इनमें से कुल 11 मरीजों की सर्जरी होनी बाकी हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...