सोमवार, 10 मई 2021

400 चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती की स्वीकृति दी

अकांशु उपाध्याय                
नई दिल्ली।​ सशस्त्र बलों के कमांडर और ​​राष्ट्रपति​ रामनाथ कोविंद​ ने ​​देश में ​कोविड संकट के समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना ​में 400 पूर्व चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती को मंजूरी दे दी है​। यह भर्तियां 11 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर ​'​टूर ऑफ ड्यूटी​'​ योजना के तहत​ की जानी है।51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक रात के समय भी ​खुल सकेंगे। जिससे पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों ​को 24 घंटे चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी​​। ​​  
रक्षा मंत्रालय ने 27 अप्रैल को पूर्व सैन्यकर्मियों और उनके आश्रितों के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए देश के 51 ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक में अतिरिक्त अनुबंध कर्मचारियों की अस्थायी भर्ती को मंजूरी दी थी। इस पर मंत्रालय ने सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के महानिदेशक ​को सेना चिकित्सा कोर​ से रिटायर हो चुके 400 चिकित्सा अधिकारियों को 'टूर ऑफ ड्यूटी' योजना के तहत भर्ती करने का आदेश दिया था। कोविड संकट से समय डॉक्टरों की कमी को देखते हुए भारतीय सेना ने इसकी मंजूरी के लिए सशस्त्र बलों के कमांडर और राष्ट्रपति​ रामनाथ कोविंद​ के पास प्रस्ताव भेजा था। राष्ट्रपति ने ​​सेना चिकित्सा कोर​ से रिटायर हो चुके ​​400 चिकित्सा अधिकारियों की 11 माह के लिए भर्ती की स्वीकृति दे दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...