सोमवार, 12 अप्रैल 2021

ताइवान को लेकर अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी

वाशिंगटन डीसी/ बीजिंग/ ताइपे। ताइवान को लेकर अमेरिका और चीन के बीच तनानती है। इस बीच अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने रविवार को चीन के लिए चेतावनी जारी की। इसमें चेताया गया है, कि यदि किसी ने ताइवान की यथास्थिति में बदलाव करने का प्रयास किया तो यह गंभीर गलती मानी जाएगी। ब्लिंकन ने कहा, 'हमने जो देखा है और हमारे लिए जो वास्तविक चिंता  का कारण है, वह है बीजिंग सरकार की गतिविधियां। जो ताइवान को लेकर है।' उन्होंने कहा हम ताइवान के लिए प्रतिबद्ध हैं।' उल्लेखनीय है कि ताइवान और अमेरिका के बीच समझौता है कि अगर ताइवान की सुरक्षा पर कोई संकट आता है तो वह मदद के लिए आएगा। ताइवान पर चीन अपना दावा करता है। इसके अलावा ताइवान न्यूज ने गूगल अर्थ की हाल की तस्वीरों के आधार पर दावा किया है कि चीन ने ताइवान के नजदीक फुजियान प्रांत में चीनी एयरफोर्स के दो ठिकानों को तेजी से अपग्रेड किया है। ताइवान ने कहा है कि चीन के इस कदम से क्षेत्रीय स्थिरता खतरे में पड़ गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...