बुधवार, 28 अप्रैल 2021

कई राज्यों ने प्रभावित क्षेत्रों में लगाया पूर्ण लॉकडाउन

अकांशु उपाध्याय                 
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब समेत देश के कई राज्यों ने अपने सबसे अधिक संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लगाया हुआ है। लॉकडाउन का असर अब दिखाई देने लगा है और कोरोना संक्रमण फैलने की रफ्तार में कमी आने के साथ-साथ संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी घटी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार पिछले 24 घंटों की अवधि में 261,162 कोरोना संक्रमित स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए हैं। इस अवधि में 3293 मरीजों की मौत हुई है और 3,60,960 नए संक्रमित जुड़े हैं। देश में अब कुल संक्रमितों की संख्या 1,79,97,267 हो गई है। इनमें से 1,48,17,371 ठीक हो चुके हैं और 2,01,187 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। फिलहाल देश में 29,78,709 सक्रिय संक्रमित हैं। देश में अब तक 14,78,27,367 लोगों को टीका भी लग चुका है।
राष्ट्रीय मृत्यु दर में गिरावट देश में जितने लोग अब तक संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 16.43 प्रतिशत का इलाज चल रहा है। 82.54 प्रतिशत ठीक हो चुके हैं। मंत्रालय ने कहा कि डेली केस की दर फिलहाल 20.02 प्रतिशत है। कुल राष्ट्रीय मृत्युदर (सीएफआर) में गिरावट आ रही है और फिलहाल यह 1.12 प्रतिशत है। मंत्रालय के कहा कि 10 राज्यों से मौत के 77.3 प्रतिशत नए मामले सामने आए हैं। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 524 और दिल्ली में 380 रोगियों की मौत हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...