मंगलवार, 6 अप्रैल 2021

4 जजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से मचा हड़कंप

 पंकज कपूर        
हरिद्वार। चार सिविल जजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी उत्तरकाशी, चमोली, रूद्रप्रयाग व हरिद्वार के चार जज यहां एक अतिथि गृह आये हुए थे। इनमें सभी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। 

जिनमें एक महिला जज भी शामिल है। इनमें से तीन को कोविड केयर सेंटर, जबकि महिला जज को निवास में ही होम आइसोलेटेड कर दिया गया है। सभी जजों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है। साथ ही अतिथि गृह को संक्रमण से बचाव हेतु फिलहाल बंद कर दिया गया है।

 ज्ञात रहे कि पूरे प्रदेश में इन दिनों कोरोना तेज रफ्तार से चल रहा है। जिस हेतु राज्य सरकार व तमाम जनपदों का प्रशासन अलर्ट मोड में है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...