शुक्रवार, 30 अप्रैल 2021

24 घंटें में 1375 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान

अश्वनी उपाध्याय            

गाजियाबाद। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, जिलें में पिछले 24 घंटें की अवधि में 1375 नए संक्रमितों की पहचान हुई है। जबकि 697 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इस अवधि में 17 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है। जिले में अब कुल 6645 सक्रिय संक्रमित है। गौतम बुद्ध नगर में पिछले 23 घंटों में 1310 नए संक्रमित मिले जबकि 1163 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 10 मरीजों की मौत के बाद सक्रिय संक्रमितों की संख्या 8267 हो गई है। मेरठ जिले में 1561 नए संक्रमित मिले जबकि 1381 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। जिले में 7 मौतों के बाद 12679 सक्रिय मरीज हैं। उधर आगरा में आज 631 नए संक्रमित मिले और 752 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।  यहाँ 4 मरीजों की मौत के बाद 4921 सक्रिय मरीज हैं। सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ में मिले।  यहाँ 3958 नए संक्रमित मिले और 6073 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। 37 संक्रमितों की मौत के बाद राजधानी में 44145 सक्रिय मरीज हैं।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...