गुरुवार, 18 मार्च 2021

21 मार्च से लगेगा होलाष्टक, ना करें यें 5 काम, अंजाम

अकांशु उपाध्याय  

नई दिल्ली। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक प्रारंभ होता है। जो होलिका दहन के दिन तक चलता है। इस वर्ष होलाष्टक का प्रारंभ 21 मार्च से हो रहा है। जो 28 मार्च तक रहेगा। होलाष्टक में शुभ कार्यों के करने पर पाबंदी होती है। क्योंकि भक्त प्रह्लाद को इन 8 दिनों तक काफी यातना दी गई थी। इस वजह से इन 8 दिनों में कोई शुभ कार्य नहीं किया जाता है। जागरण अध्यात्म में आज हम आपको बता रहे हैं। कि होलाष्टक के समय में कौन से 5 कार्य भूलकर भी नहीं करने चाहिए।
1. नौकरी परिवर्तन से बचें
होलाष्टक के समय में आपको नौकरी के संबंध में थोड़ा सतर्क रहना चाहिए।
इस समय में न तो कोई नई नौकरी ज्वाइन करें और न ही इस्तीफा दें। नई नौकरी के लिए ये 8 दिन शुभ नहीं होते हैं। यदि आप इन दिनों में नई नौकी ज्वाइन करते हैं। तो तरक्की में कई बाधाएं आएंगी। ऐसी ज्योतिष की मान्यताएं हैं।
2. जमीन, प्लॉट या मकान न खरीदें
यदि आप जमीन, मकान या प्लॉट लेने की सोच रहे हैं। तो उसे 21 मार्च से पूर्व ले लें या फिर 28 मार्च के बाद लें। होलाष्टक के समय में जमीन जायदाद खरीदने के मामले में फैसले लेने से बचें।
3. गृह प्रवेश से बचें
होलाष्टक के समय में गृह प्रवेश वर्जित माना गया है। आपका मकान बन गया है। और गृह प्रवेश करना है। तो होलाष्टक से पूर्व या बाद के किसी शुभ मुहूर्त का चयन करें। यदि इस दौरान गृह प्रवेश करते हैं तो उस घर में दरिद्रता का वास हो सकता है।
4. विवाह या सगाई कार्य वर्जित
होलाष्टक के समय में आपको विवाह, जोड़ों का मेल या फिर सगाई जैसे कार्य नहीं करने चाहिए। ऐसी मान्यता है। कि होलाष्टक के समय में किए गए ये कार्य अपशकुन वाले होते हैं। विवाह या फिर दाम्पत्य जीवन में संबंध टूटने का डर रहता है।
5. बिजनेस की शुरुआत न करें
ज्योतिष के अनुसार होलाष्टक के समय में कोई भी नया बिजनेस न शुरु करें। ऐसा करने से बिजनेस में नुकसान उठाना पड़ सकता है। या फिर आपको कंगाली का सामना करना पड़ सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...