शुक्रवार, 5 फ़रवरी 2021

राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है पार्टी

 बृजेश केसरवानी
 प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय कीट गंज में आयोजित बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने उपस्थित पार्टी के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं से कहा, कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का संपूर्ण जीवन देश के प्रति समर्पित रहा और उन्हीं के द्वारा मानव एकात्मवाद दर्शन एवं अंत्योदय सिद्धांत के दिखाए गए मार्गों पर चलकर भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर कार्य कर रही है। ऐसे महान राष्ट्रभक्त महामानव पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि 11 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रत्येक बूथो पर मनाएगी। जिससे कि उनके विचार हम जन जन तक पहुंचा सके।बैठक में मुख्य रूप से गिरि बाबा कुंज बिहारी मिश्रा, देवेश सिंह, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, रमेश पासी, राजू पाठक, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रमोद मोदी, बृजेश मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, सचिन जायसवाल, शोभिता श्रीवास्तव, अनुपम मालवीय सितारा, देवी अंजलि गोस्वामी, राजेश सिंह, अमर सिंह, आलोक वैश्य शिव मोहन गुप्ताष मयंक यादव, बबलू विधायक, मधुसूदन निषाद मुकेश लारा, हिमालय सोनकर आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...