रविवार, 7 फ़रवरी 2021

बजट: ईंधन की बढ़ी कीमतों पर कांग्रेस ने खोला मोर्चा

अकांशु उपाध्याय  
नई दिल्ली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय बजट 2021-22 और ईंधन की कीमत में बढ़ोत्तरी के खिलाफ रविवार को प्रदर्शन करते हुए मुंबई के दौरे पर आयीं केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को काले झंडे दिखाए। हालांकि पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को उस स्थान के निकट जाने से रोक दिया। जहां सीतारमण को जाना था।पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जैसे ही केन्द्रीय मंत्री पिछले सप्ताह पेश केन्द्रीय बजट पर चर्चा के लिए दादर इलाके के योगी सभा गृह पहुंचीं तभी कांग्रेस के लगभग 400 से 500 कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी की प्रशंसा में भी नारे लगाए।

अधिकारी ने कहा कि प्रदर्शनकारी तड़के से ही दादर रेलवे स्टेशन के बाहर जमा होने शुरू हो गए थे। उन्होंने केन्द्रीय बजट और पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस सिलेंडरों जैसी आवश्यक वस्तुओं के साथ-साथ रेल किराए में वृद्धि के खिलाफ भी नारेबाजी की। पुलिस उपायुक्त (जोन-4) विजय पाटिल ने कहा, ”प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। किसी अप्रिय घटना की जानकारी नहीं मिली है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और न ही कोई प्राथमिकी दर्ज की गई है।”


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...