सोमवार, 8 फ़रवरी 2021

प्रयागराज: संगोष्ठी का आयोजन करेगी 'भाजपा'

 बृजेश केसरवानी
  प्रयागराज। भारतीय जनता पार्टी महानगर प्रयागराज के तत्वाधान में त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर के शहीद चंद्रशेखर आजाद सर्किट सर्किट हाउस में एक आवश्यक बैठक सोमवार को की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में आए। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मणाचार्य ने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि ग्राम पंचायत का चुनाव हर परिस्थिति में भारतीय जनता पार्टी को जीतना है। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए एकजुटता के साथ लग जाए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कहा की केंद्र सरकार के द्वारा जो बजट अभी लाए गए हैं। उस बजट से आम जनता को क्या लाभ है। इसकी जानकारी हेतु भारतीय जनता पार्टी दिनांक 9 फरवरी से लेकर 13 फरवरी तक महानगर के सभी वार्ड में एवं 14 फरवरी को महानगर स्तर की एक विशाल बजट के संदर्भ में बजट (2020=21 )संगोष्ठी का आयोजन करेगी जिससे की आम जनता को इस बजट की सही सही जानकारी उनको प्राप्त हो सके और आगे कहा कि इस  संगोष्ठी में  समाज के सभी वर्ग के एवम प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। बैठक का संचालन  देवेश सिंह ने  एवं समापन वरुण केसरवानी ने किया। बैठक में मुख्य रुप से अवधेश चंद्र गुप्ता कमलेश गौतम डॉ कृतिका अग्रवाल कुंज बिहारी मिश्रा, शशि वार्ष्णेय, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, रमेश पासी, प्रमोद मोदी, सचिन जायसवाल, राजेश सिंह, अनुपम मालवीय, विजयलक्ष्मी एवं महानगर  एवं मंडल के  सभी पदाधिकारी एवं मंडल प्रभारी गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...