शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

एमपी: रेप करने के प्रयास में तोड़ी रीड़ की हड्डी

भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आरोपी ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। 24 साल की लड़की के साथ बलात्कार की कोशिश में हैवान ने उसकी सारी जिंदगी बर्बाद कर दी। दरिंदे ने लड़की के साथ ऐसी हैवानियत की है कि लड़की अब छह महीने तक बेड पर पड़े रहने को मजबूर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लड़की की मां ने बताया कि लड़की इवनिंग वॉक के लिए निकली थी तभी एक लड़के ने उनकी बेटी को धक्का देकर सड़के से नीचे गिरा दिया और बलात्कार की कोशिश में उसके साथ खूब मारपीट की। मां ने बताया कि दुष्कर्म करने की कोशिश में लड़के ने लड़की को इतना पीटा कि उसकी कमर टूट गई। लड़की की मां ने बताया कि लड़की को इतना मारा गया था कि उसे लगा कि आरोपी उसे पीट-पीट पर मार डालेगा, इसलिए लड़की ने आरोपी से कहा कि उसे जो करना है कर ले, पर उसे मारे नहीं।
लड़की के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग दौड़ कर आए, लोगों को देख आरोपी वहां से भाग गया। लड़की को अस्पताल लाया गया जहां मालूम चला कि उसके सिर, गले और पीठ पर चोटें थीं। लड़की को लगभग 10 दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है लेकिन पीड़िता की रीढ़ की हड्डी में रॉड लगाई गई है। इसकी वजह से वह छह महीने तक बिस्तर पर रहने को मजबूर है। इस मामले में पुलिस के रवैये को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...