शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

अरुणाचल-मिजोरम के स्थापना दिवस पर बधाई दीं

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा, “अरुणाचल प्रदेश की जनता को उनके राज्य स्थापना दिवस के खास मौके पर बधाई। यहां के लोग अपनी संस्कृति, साहस और देश के विकास का लेकर अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। मैं अरुणाचल प्रदेश के प्रगति की नई ऊंचाइयों को छूने की कामना करता हूं।”प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “मिजाेरम में मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। महान मिजो संस्कृति पर पूरे देश को गर्व है। मिजोरम के लोग प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के लिए अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए मेरी प्रार्थना है।” उल्लेखनीय है कि अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों राज्यों की 1987 में आज के दिन स्थापना हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...