गुरुवार, 4 फ़रवरी 2021

एकट्रेस राखी ने पैसों के लिए किया अपना सौदा

बिग बोस: 14 शो में अबतक का सबसे बड़ा खुलासा, राखी सावंत ने बताया पैसों के लिए किया अपना सौदा
मनोज सिंह ठाकुर  
मुंबई। भारत का सबसे चर्चित शो बिग बॉस 14 में जब से राखी सावंत शो का हिस्सा बनी है। तब से आये दिन राखी खूब सुर्खिया बटोर रही है। चाहे अपने बिंदास अंदाज़ से हो, या बेबाक बयानों से राखी ने शो का मनोरंजन बरक़रार रखा है। वही हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में राखी सावंत ने अपने बारे में कई अहम खुला
उन्होंने बताया कि वह मुंबई की एक चाल में रहती थीं। और बहुत ही गरीब थे। उनकी मां की तबीयत अक्सर खराब रहती थी। उन्होंने अभिषेक अवस्थी से ब्रेकअप के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भले ही अभिषेक ने उन्हें धोखा दिया हो। वह उन्हें माफ भी कर देगी। जिसके बाद राखी सावंत  ने राहुल वैद्य के सामने खुलासा किया कि जब वह छोटी थी। तब उनकी मां को पहला हर्ट अटैक आया था। उन्होंने बताया कि मां के इलाज के लिए कैसे उन्होंने पैसे का इंतेजाम किया। राखी ने बताया कि एक दोस्त ने पैसे देने के बदले उनका यौन शोषण किया। उन्होंने कहा कि एक कार में उनका यौन शोषण हुआ। राखी ये सब बोलते-बोलते रोने लगी। वही राहुल वैद्य ने इस पर दुख जताया.उन्होंने राखी  को दिलासा दिया कि वह उनकी भलाई चाहते हैं। राखी सावत  ने रोते-रोते कहा कि इस यौन शोषण की घटना को मैंने अपनी मां को नहीं बताया। वहीं राहुल ने कहा कि जब आप पॉपुलर हुईं तो, तो उसके खिलाफ एक्शन लेना चाहिए था। इस पर राखी ने कहा कि उनके पास सबूत नहीं था, तो कैसे उसकी शिकायत करतीं।
इतना ही नहीं राखी सावंत ने खुलासा किया कि उनके पति रितेश एक शादीशुदा शख्स है। और उसका एक बच्चा भी है। वह कहती हैं। कि रितेश ने उन्हें 5-6 बार तलाक देने की धमकी भी दी है। ये बोलते-बोलते राखी रो पड़ती हैं। रााहुल इस पर दुख जताते हैं। और उन्हें दिलासा देते हैं। इसके बाद बिग बॉस 14 दोनों को कन्फेशन रूम में बुलाते हैं और दोनों के बीच हुई बातों को घर में किसी को भी बताने से मना किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...