शनिवार, 20 फ़रवरी 2021

गाजियाबाद: खाली कराई ₹70 करोड़ की हरित भूमि

अश्वनी उपाध्याय  

गाज़ियाबाद। नगर निगम ने विजय नगर जोन में अभियान चलाकर बसपा नेता समेत कई दबंगों से हरित पट्टी की जमीन को कब्जा मुक्त करा लियसा। इस दौरान 50 पक्के मकानों को ध्वस्त किया गया। अपर नगरायुक्त आर. एन. पांडेय ने प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक शरण, विजय नगर जोनल प्रभारी बनारसी दास के साथ बसपा नेता समेत कई लोगों से ग्रीन बेल्ट की जमीन को कब्जा मुक्त कराया। कब्जा मुक्त कराई गई 10 हज़ार वर्ग मीटर जमीन की कीमत लगभग 70 करोड़ है। यहाँ 30 से ज्यादा दुकान और मकान तोड़ने के लिए पैमाइश की गई। प्रताप विहार में डीएवी स्कूल के पास ग्रीन बेल्ट की जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। पक्के मकान बनाकर रह रहे थे। नगर निगम की टीम ने 104 मकान चिन्हित किए। 2 दिन से मकानों को ध्वस्त करने का काम चल रहा है। पहले दिन 50 मकान ध्वस्त किए गए। शनिवार को दूसरे दिन अभियान चलाकर 10 हजार वर्ग मीटर जमीन खाली कराई। जमीन की कीमत 70 करोड़ रुपए बताई गई हैं। संपत्ति प्रभारी एवं अपर नगरायुक्त आर.एन. पांडेय ने बताया कि ग्रीन बेल्ट पर बसपा नेता एवं पूर्व पार्षद सिंह राज का कब्जा था। मकान का छज्जा काफी बाहर निकाल रखा था। बसपा नेता ने हरित पट्टी को घेरकर खुद का पार्क बना रखा था। वहां जनरेटर रखा था। इसके अलावा कई अन्य लोगों का भी कब्जा था। सभी से जमीन खाली करा दी है। उन्होंने बताया कि जल्द हरित पट्टी को विकसित कराया जाएगा। 30 मकान और दुकानों की पैमाइश भी कराई गई है। उन सभी को तोड़ा जाएगा। वहीं, बसपा नेता ने कब्जे की बात से इंकार किया हैं। वहीं, नगर निगम की टीम ने शुक्रवार को 50 अवैध मकान ध्वस्त किए थे। 50 परिवार घर से बेघर हो गए। महिलाएं रातभर छोटे बच्चे को लेकर मलबे के पास ही बैठी रहीं। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। मकान टूटने से एक महिला सदमे में आ गई। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...