मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021

मुबंई-पुणे एक्सप्रेस पर हादसा, 5 की मौत 5 घायल

महाराष्ट्र: मुबंई-पुणे एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा, 5 लोगों की दर्दनाक मौत, 5 घायल
 कविता गर्ग
मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुबंई से भीषण सड़क हादसे की जानकारी सामने आ रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मुबंई-पुणे एक्सप्रेस पर गाड़ियों की एक जोरदार टक्कर हुई। बताया जा रहा है। इस टक्कर में पांच की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक बीते सोमवार रात को खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर कई गाड़ियां आपस में टक्करा गईं। इस दौरान हुए भीषण सड़क हादसे में अबतक पांच लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है। इस हादसे में पांच लोगों की हालत भी गंभीर है।
वहीँ इस हादसे में घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज निरंतर जारी है। इस मामले में सामने आने वाली रिपोर्ट को माने तो यह सड़क हादसा पुणे से मुबंई की तरफ जाते हुए बोरघाट उतरते समय फुडमाल के नजदीक हुआ। खबरें हैं। कि घायलों में से दो को अष्टविनायक (पनवेल) और अन्य दो घायलों को वाशी के मनपा अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। खबरों के अनुसार एक अन्य जख्मी को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। कहा जा रहा है। पुलिस ने हादसे में मारे गए पांच लोगों के शव को खोपोली के अस्पताल में रखा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...