मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021

लाल किले में हुई हिंसा मामले में 2 और आरोपी अरेस्ट

अकांशु उपाध्याय 
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के लिए लाल किले में हुई हिंसा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी जम्मू से गिरफ्तार किए गए हैं। मंगलवार को पुलिस ने बताया कि जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में आरोपी मोहिंदर सिंह और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। 45 वर्षीय मोहिंदर सिंह सतवारी में चतरा मिल इलाके का निवासी है और वह कश्मीर संयुक्त मोर्चा संगठन का अध्यक्ष है। दंगों की साजिश में मोहिंदर का अहम रोल था। वहीं 23 साल का मनदीप सिंह जम्मू के गोले गुजराल का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस के अतिरिक्त पीआरओ अनिल इस मामले में दिल्ली पुलिस 20 जनवरी को दिल्ली के स्वरूप नगर निवासी जसप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर चुकी है। उसका नाम लाल किले की प्राचीर पर तलवारें लहराने वाले आरोपी मनिंदर सिंह से पूछताछ में सामने आया था। पुलिस ने कहा है कि जसप्रीत सिंह भी लाल किले में मौजूद था। दंगों की वीडियो क्लिप में वह मनिंदर सिंह के पीछे खड़ा दिखाई दे रहा है। बता दें कि किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 151 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक हिंसा के लिए उकसाने वालों में प्रमुख नाम पंजाबी अभिनेता दीप सिद्धू का है। वहीं एक अन्य प्रमुख आरोपी लखबीर सिंह उर्फ लाखा सिधाना पर पुलिस ने 1 लाख रुपये का नकद इनाम रखा है। गणतंत्र दिवस के दिन लाल किले में हुई हिंसा में कई प्रदर्शनकारी और पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...