रविवार, 24 जनवरी 2021

भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई में रुकावट बनें चमचे

राणा ओबराय         
चंडीगढ। जो मैने बार-बार अपनी खबर में लिखा था, कि अधिकारी विधायकों एवं भाजपा संगठन के पदाधिकारियों को महत्व नही देते। मेरी सत्य खबर पर संज्ञान लेने की बजाय, मुझे कांग्रेसी कहकर सरकार में बैठे कुछ चमचों ने मुख्यमंत्री खट्टर द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही नही होने दी। जिसका परिणाम यह निकला कि विधानसभा चुनाव में भाजपा 75 सीटो पर जीतने के स्थान पर 40 विधायको के आंकड़े पर आकर रुक गयी। खट्टर सरकार 2 को मजबूर होकर जेजेपी पार्टी की बैसाखी के सहारे चलना पड़ा। मैं हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े की सुझभुज की दाद देता हूं, कि उन्होंने विधायको और जिला अध्यक्षो की दुखती नब्ज को पहचाना। तावड़े द्वारा विधायको ओर संगठन के लोगो से अलग अलग मिलकर उनका दर्द जाना। यह दर्द कोई औऱ नही सिर्फ यही है कि सरकार में उच्च पदों पर बैठे अधिकारी विधायको औऱ संगठन के लोगो को मान सम्मान नही देते हैं। क्योंकि भाजपा सरकार पर अधिकारियों ने पूरी तरह शिकंजा कसा हुआ है। प्रभारी तावड़े ने संगठन के लोगो का दर्द हाईकमान तक पहुचा दिया है, हो सकता है। हाईकमान के आदेश पर सरकार में बैठे अधिकारी विधायको एवं प्रदेश एवं जिले के भाजपा नेताओं को मान सम्मान देने लग जाये?

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...