रविवार, 31 जनवरी 2021

पूर्व विधायक दौलतपुरिया ने छोड़ी भाजपा, फैसला

अकांशु उपाध्याय   

नई दिल्ली। किसान आंदोलन के पक्ष में और भाजपा कृषि कानूनों के खिलाफ नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। अब फतेहाबाद के पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता बलवान दौलतपुरिया ने भाजपा का दामन छोड़ दिया है। इसको लेकर दौलतपुर में हुई  रविवार को पंचायत में यह घोषणा की गई। दौलतपुर के चौक में हुई महापंचायत में गाड़ी से पूर्व विधायक ने भाजपा की झंडी उतार दी। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक अभी किसी पार्टी में नहीं जा रहे, फिलहाल किसानों के साथ रहेंगे। पार्टी छोड़ने के साथ ही उन्होंने भाजपा पर किसान आंदोलन को तोड़ने का आरोप लगाया और कहा कि किसान आंदोलन को तोडने का काम पार्टी कर रही हैं, इसको देखकर मेरे से रहा नहीं गया और किसान भाइयों और किसानी के लिए पार्टी को छोड़ रहा हूं। अगर किसानी बचेगी, भाईचारा बचेगा तो ये देश बचेगा औऱ प्रदेश बचेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...