शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

बागपत पुलिस ने अपराधियों पर नकेल कसी

गोपीचंद सैनी  
बागपत। थाना बडौत बागपत पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत एक अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा नाजायज बरामद।
थाना बडौत-पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर पीएल शर्मा पार्क के पास से आस मौहम्मद पुत्र ताज मौहम्मद निवासी गुराना रोड कस्बा व थाना बडौत जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 05 किलोग्राम गांजा नाजायज बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व थाना बडौत पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिंघावली अहीर पुलिस द्वारा आबकारी अधिनियम में 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 पेटी देशी शराब नाजायज बरामद।
थाना सिंघावली अहीर- पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पर बसौद तिराहे से अभियुक्त 1-नईम पुत्र अब्बास 2-नसीम पुत्र तैय्यब निवासी गण ग्राम डौला थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 पेटी देशी शराब हरियाणाा मार्का नाजायज बरामद की गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना सिंघावली अहीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*शस्त्र अधिनियम में 03 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से एक तमंचा मय कारतूस व 02 छूरा नाजायज बरामद।
थाना बालैनी- पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बाल्मिकी मंदिर मोड डौलचा रोड से अभियुक्त शाहरूख पुत्र इस्लुददीन निवासी सिवालखास थाना जानी जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर 02 जिंदा कारतूस नाजायज बरामद किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व बालैनी पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना सिंघावली अहीर ने चैंकिग के दौरान लुहारा गेट के सामने से अभियुक्त 1-चांद पुत्र इस्लाम 2-चिरागुददीन उर्फ अल्लू पुत्र हमीद निवासी गण अमीनगर सराय थाना सिंघावली अहीर जनपद बागपत को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के कब्जे से 02 छूरा नाजायज बरामद किये गये है। अभियुक्तों के विरूद्व थाना सिंघावली अहीर पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
थाना खेकडा पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
 खेकडा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 17/2021 धारा 323, 307 भादवि में वांछित अभियुक्त 1-धीरज पुत्र जयकुमार 2-सचिन पुत्र रामकुमार निवासी गण ग्राम बसी थाना खेकडा जनपद बागपत को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्व थाना खेकडा पर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...