शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

श्री कृष्ण की बाल-लीलाओं का किया गया मंचन

श्री कृष्ण की सुंदर बाल-लीलाओं का किया मंचन
कौशाम्बी। श्रीमद् भागवत कथा के पांचवे दिन शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर बाल लीलाओं का मंचन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों द्वारा किए गए इस मंचन ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। इसके साथ ही भागवत में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह द्वारा गोवर्धन पर्वत का पूजन भी किया गया। भागवत कथा के पांचवें दिन पं. नागेन्द्र ने कालिया नाग मर्दन की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि श्री धाम वृंदावन में कालिया नाग यमुनाजी में आकर गरुड़ के डर से रहने लगा। उसने यमुना को विषैला कर दिया। इसके पानी पीने से पशु पक्षी मर जाते थे। कोई स्नान करने नहीं जाता था। जब भगवान ने देखा कि यमुना को कालिया नाग ने बहुत प्रदूषित कर दिया है तो भगवान ने उसे निकालने का निश्चय किया। भगवान एक दिन गेंद खेलने के लिए यमुना के पास गए और ग्वालों के साथ गेंद खेलते-खेलते यमुना में फेंक दी। भगवान ने गेंद निकालने के बहाने यमुना में छलांग लगाई और कालिया के पास पहुंचे। भगवान को कालिया ने देखा तो पूछा कौन हो तुम। भगवान ने उसे समझाया कि यहां से चले जाओ। कालिया नहीं माना और भगवान पर झपट पड़ा। भगवान ने अपना स्वरूप दिखाया और उसके फन पर चढकऱ तांडव करने लगे। तब उसे समझ आया कि ये कोई और नहीं परमपिता परमेश्वर हैं। उसने प्रभु से क्षमा मांगी और रमनक द्वीप चला गया। इसके बाद कथा व्यास ने गोवर्धन की कथा भी सुनाई। बताया कि किस तरह इंद्र के घमंड को भगवान ने गोवर्धन पर्वत को अपनी एक अंगुली पर उठाकर चूर-चूर कर दिया। इंद्र ने आखिर में भगवान से क्षमा मांगी। इस दौरान गोवर्धन पर्वत की पूजा की आयोजन कथा स्थल पर किया गया।भागवत कथा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने को मौजूद रहे। वहीं भागवत पंडाल फूलों से पूरी तरह पटा हुआ व सुंदर, सुगंधित हो उठा। इस दौरान बडी संख्या में गरीबों में कंबल का वितरण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जगजीत सिंह ने कहा कि गरीब मजलूमों की सेवा सबसे पुण्य का काम है। वह जरूरतमंदों के लिए हमेशा खड़े रहेंगे। जरूरतमंद की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य कर्म है। कार्यक्रम के दौरान अपना दल एस के जिला अध्यक्ष कामता पटेल मं.अ. गुलाब पटेल उमेश केसरवानी श्रीकृष्ण पाण्डेय सुरेश तिवारी अनूप सिंह राहुल मिश्रा मुकेश मिश्रा बृजेश मिश्रा आदि सैकड़ों भक्तगण उपस्थित रहे।
सियाराम सिंह 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...