कोलकाता। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें कोलकाता के वूडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक सौरव गांगुली जिम में वर्कआउट कर रहे थे, ये जिम सौरव गांगुली के घर में ही है। गांगुली को सीने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सौरव गांगुली को शनिवार सुबह से ही हृदय संबंधी समस्या थी और उन्हें वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के सूत्रों ने पुष्टि की कि सौरव गांगुली को एंजियोप्लास्टी की आवश्यकता है। गांगुली को सीने में दर्ज की शिकायत के बाद कोलकाता के वुडलैंड अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर्स ने बताया है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ है। गांगुली को एंजियोप्लास्टी से गुजरना होगा। हालांकि डॉक्टर्स ने ये भी बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है, फिलहाल उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने सौरव गांगुली के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। ममता बैनर्जी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को हल्के कार्डिक अरेस्ट का सामना करना पड़ा और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके जल्द स्वस्थ होने कामना। मेरी प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार के साथ हैं’। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ने ट्वीट करते हुए लिखा, मैं सौरव गांगुली के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और प्रार्थना करता हूं। मैंने उनके परिवार से बात की है। दादा स्थिर हैं और इलाज के लिए अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया
पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया अखिलेश पांडेय वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...
-
यूपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा: परिषद संदीप मिश्र/बृजेश केसरवानी लखनऊ/प्रयागराज। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद की ओ...
-
महर्षि कश्यप के पुत्र पक्षीराज गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन कहा गया है। एक बार गरुड़ ने भगवान विष्णु से मृत्यु के बाद प्राणियों की स्थिति, ...
-
55 साल की उम्र में भी बरकरार है खूबसूरती कविता गर्ग मुंबई। 55 की उम्र में भी यह हसीना बेहद खूबसूरत दिखती है, और मलाइका की हॉटनेस उसकी ...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Thank you, for a message universal express.