सोमवार, 11 जनवरी 2021

कौशाम्बी: हवन यज्ञ भंडारे के साथ कथा संपन्न हुई

हवन यज्ञ भंडारे के साथ भागवत कथा संपन्न

कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम चांदेराई में सप्ताहिक श्रीमद्भागवत भागवत कथा सोमवार को संपन्न हो गयी। कथा के समापन के अवसर पर हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहले हवन यज्ञ में आहुति डाली और फिर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य कमाया। भागवत कथा का आयोजन नवीन संस्कार सेवा समिति की ओर जिला पंचायत अध्यक्ष अवध रानी व उनके पुत्र जगजीत सिंह के सौजन्य से करवाया गया था। कथा व्यास पं. नागेन्द्र गुरु जी ने 7 दिन तक चली कथा में भक्तों को श्रीमद भागवत कथा की महिमा बताई। उन्होंने लोगों से भक्ति मार्ग से जुड़ने और सत्कर्म करने को कहा। आचार्य पं. नागेन्द्र गुरु जी ने कहा कि हवन-यज्ञ से वातावरण एवं वायुमंडल शुद्ध होने के साथ-साथ व्यक्ति को आत्मिक बल मिलता है। व्यक्ति में धार्मिक आस्था जागृत होती है। दुर्गुणों की बजाय सद्गुणों के द्वार खुलते हैं। यज्ञ से देवता प्रसन्न होकर मनवांछित फल प्रदान करते हैं। उन्होंने बताया कि भागवत कथा के श्रवण से व्यक्ति भव सागर से पार हो जाता है। श्रीमद भागवत से जीव में भक्ति, ज्ञान एवं वैराग्य के भाव उत्पन्न होते हैं। इसके श्रवण मात्र से व्यक्ति के पाप पुण्य में बदल जाते हैं। विचारों में बदलाव होने पर व्यक्ति के आचरण में भी स्वयं बदलाव हो जाता है। कथावाचक आचार्य पं. नागेन्द्र गुरु ने भंडारे के प्रसाद का भी वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रसाद तीन अक्षर से मिलकर बना है। पहला प्र का अर्थ प्रभु, दूसरा सा का अर्थ साक्षात व तीसरा द का अर्थ होता है दर्शन। जिसे हम सब प्रसाद कहते हैं। हर कथा या अनुष्ठान का तत्वसार होता है जो मन बुद्धि व चित को निर्मल कर देता है। मनुष्य शरीर भी भगवान का दिया हुआ सर्वश्रेष्ठ प्रसाद है। जीवन में प्रसाद का अपमान करने से भगवान का ही अपमान होता है। भगवान का लगाए गए भोग का बचा हुआ शेष भाग मनुष्यों के लिए प्रसाद बन जाता है। कथा समापन के दिन रविवार को हुआ तथा सोमवार को विधिविधान से पूजा करवाई एवम् दोपहर तक हवन और भंडारा कराया गया। इसमें यजमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अवधरानी ने अपने परिवार के साथ आहुति डाली। ग्रामीण क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने भी हवन में आहुति डाली। पूजन के बाद दोपहर को भंडारा आयोजित कर प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, रमेश पासी, उदयन सिंह, संजय जायसवाल, आशीष केसरवानी, धर्मराज मोर्य, नितिन पासी, एवम् क्षेत्र से आए हुए अपार जनमानस ने भोजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
सुशील केसरवानी 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...