शनिवार, 30 जनवरी 2021

कौशाम्बी: पार्टी ने चलाया महिला जागरूकता अभियान

कौशाम्बी। जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू सिंह कुशवाहा के आवाहन पर पूरे प्रदेश में चलो गांव की ओर कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम कौशांबी में 29 जनवरी और 30 जनवरी को दर्जनों गांव में जनसंपर्क कर अभियान चलाया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमा कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ ने मंझनपुर विधानसभा सिराथू विधानसभा के कई गांवों का दौरा किया मंडल सचिव करण सिंह जिला महासचिव इंद्राज कुशवाहा और उमा कुशवाहा ने महिलाओं को जागरूक करते हुए जन अधिकार पार्टी के नीतियों को बताया और महिलाओं से अपील की। उन्होंने कहा कि महिलाएं भी जन अधिकार पार्टी का हिस्सा बने ताकि आने वाले समय में जन अधिकार पार्टी आगामी 2022 चुनाव में महिला और पुरुष दोनों को चुनाव मैदान में उतारने का काम करे उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इसीलिए राजनीति की जरूरत हमारी बहनों को भी है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष उमा जी ने कहा कि समय आ गया है। आप लोग किसी के बहकावे में ना पड़े जन अधिकार पार्टी हक और अधिकार की बात करती है। जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात सिर्फ जन अधिकार पार्टी कर रही है। अगर हम सरकार में आते हैं तो जनसंख्या के अनुसार जिसकी जितनी संख्या है। उसी के आधार पर जन अधिकार पार्टी काम करेगी कौशांबी में हर जगह महिला जागरूकता कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
ओसा डिड़वा सरैया केसरिया भवानीपुर कड़ा में पार्टी नेताओं द्वारा जनसंपर्क अभियान चलाया गया जहां पर सैकड़ों की तादाद में महिलाओं से जनसंपर्क हुआ। जिला अध्यक्ष शिव भवन कुशवाहा जिला प्रभारी अनिल कुशवाहा जिला सचिव सोनू कुशवाहा उर्मिला देवी कुमारी पूजा पूनम कुशवाहा, ममता प्रिया मौर्य, माधुरी देवी, कोमल देवी, सोनम वीणा देवी, रीना देवी, मनोरमा देवी, सविता देवी, रूबी पुष्पा, काजल, पूजा मौर्य, रीता मौर्य, मालती मौर्य, नेहा मौर्य, वंदना मौर्य, करिश्मा मौर्य, शिल्पा मौर्या, उपवासना संपतिया मौर्य, रानी पिंकी, सुमन कुशवाहा, सुषमा मौर्य, सेहत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रही उक्त जानकारी कमलेश कुमार मौर्य जिला मीडिया प्रभारी जन अधिकार पार्टी ने दी है।
अजीत कुशवाहा 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...