गुरुवार, 21 जनवरी 2021

पिछले 67 सालों से नहीं नहाया है यह आदमी

तेहरान। सर्दियों में तो नहाना एक बड़ा खतरनाक टास्क लगता है। पर फिर भी बंदा 3-4 बजे तक सोचने लगता है कि यार नहा ही ले। पर कभी ऐसा सुना है कि कोई शख्स 67 वर्षों से नहाया ही ना हो? ऐसे एक जनाब हैं जो बीते 67 वर्षों से नहाए ही नहीं हैं।

ईरान के रहने वाले हैं वो... 

इंडिया टाइम्स के मुताबिक, शख्स का नाम अमो हाजी है। उम्र उनकी 87 वर्ष है। वो ईरान के रहने वाले हैं। दक्षिण ईरान के फार्स प्रांत के देजगाह गांव में रहते हैं। पर ऐसा क्यों कर रहे हैं?... तेेेहरान टाइम्स के अनुसार, हाजीको लगता है कि अगर वे साफ-सफाई से रहेंगे तो वो बीमार हो जाएंगे। इसी कारण उन्‍हें पानी से नफरत है। नहीं खाते ताजा खाना... सिर्फ पानी ही नहीं, हाजी को ताजा खाने से भी दिक्कत है। उन्हें ताजा खाना भी पसंद नहीं है। सड़े-गले पॉर्क्‍यूपाइन का मांस उनका फेवरेट फूड है। आपको सुनकर हैरत होगी कि तनाव दूर करने के लिए हाजी जानवरों के मल को तंबाकू की तरह के पाइप में डालकर धुआं फूंकते हैं। अब सवाल उठता है कि वो आखिर ऐसा क्योंकर कर रहे हैं? भावनात्‍मक रूप से जिंदगी में उनके कुछ परेशानियां आई थी, जिसके बाद उन्होंने लाइफ में जीने का ये तरीका सीख लिया।बालों को आग लगाकर काटते हैं... दिन में 5 लीटर पानी पीते हैं। जब भी उनके बाल बढ़ जाते हैं तो वे उन्‍हें जला देते हैं। एक हेलमेट से वो सर्दियों में खुद को गर्म रखने की कोशिश करते हैं, इसका इस्‍तेमाल युद्ध के दौरान किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...