बुधवार, 6 जनवरी 2021

वायरस: 24 घंटों में 264 लोगों की मौत, कमी

अकांशु उपाध्याय
नई दिल्ली। देश में जानलेवा कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा आज डेढ़ लाख के पार पहुंच गया है। देश में पिछले 24 घंटों में 264 लोगों की मौत हुई है। वहीं कोरोना के 18 हजार 88 नए मामले सामने आए हैं। देश में अबतक इस महामारी की वजह से एक लाख 50 हजार 114 लोग दम तोड़ चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 21 हजार 314 लोग ठीक हुए हैं। जिसके बाद देश में ठीक होने वाले लोगों की संख्या 99 लाख 97 हजार 272 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि अब देश में एक्टिव मामलों की संख्या घटकर दो लाख 27 हजार 546 हो गई हैस्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में रिकवरी रेट 96.32 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है। महाराष्ट्र अब तक का सबसे प्रभावित राज्य बना हुआ है। दैनिक नए मामलों में से 84 प्रतिशत 10 राज्यों केरल, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़ और राजस्थान से सामने आ रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...