गुरुवार, 3 दिसंबर 2020

ग्रेट खली का आंदोलनरत किसानों को समर्थन

डब्ल्यूडब्ल्यूई के चैंपियन रह चुके पहलवान दलीप राणा उर्फ द ग्रेट खली भी किसान आंदोलन के समर्थन में आ गए हैं।



जालंधर। एजेंसी की खबर के अनुसार, जालंधर में होशियारपुर रोड पर रेसलिंग एकेडमी चलाने वाले खली ने सभी से किसानों के आंदोलन में साथ देने की अपील करते हुए कहा कि नए कृषि सुधार कानून से किसानों के साथ आम लोगों पर भी बहुत बड़ा बोझ पड़ेगा। खली ने कहा कि नए कानून से खरीदार किसानों से फसल दस रुपए किलो लेंगे और आपको 200 रुपए किलो बेचेंगे।


सबसे ज्यादा नुकसान उनका है, जो दिहाड़ी करते हैं, रेहड़ी लगाते हैं और आम इंसान हैं। सभी लोगों से मैं विनती करता हूं कि किसानों के साथ खड़े हों, कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ दें, ताकि सरकार को किसान की मांग मानने के लिए मजबूर होना पड़े। खली ने कहा कि यह पंगा पंजाबियों व हरियाणवियों से पड़ा है, केंद्र सरकार को इनसे निपटना बहुत मुश्किल होगा।
खली ने कहा कि एक जत्था छह महीने का राशन लेकर जा रहा है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक वापस नहीं आएंगे।                                  



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...