मंगलवार, 29 दिसंबर 2020

31 दिसंबर से और अधिक गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

अश्वनी उपाध्याय 

गाज़ियाबाद। जनपद समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड लगातार जारी है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार यहाँ फिलहाल सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। आशा जताई जा रही है कि इस बार नए साल की पार्टी पर ठंड का असर दिख सकता है। मौसम विभाग का कहना कि 31 दिसंबर तक तापमान में कोई इजाफा नहीं होगा। 1 जनवरी के बाद तापमान बढ़ना शुरू होगा।

भारत मौसम विभाग ने बताया कि अगले 3-4 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तराखंड के कुछ इलाकों में घना कोहरा बना रह सकता है। वहीं  राजस्थान में अगले 3 दिन तथा उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक घने कोहरे की संभावना है।मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसके साथ ही बताया कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक शीतलहर जारी रह सकता है। सफदरजंग में सोमवार रात को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो रविवार रात को 5.6 डिग्री सेल्सियस था। आईएमडी ने बताया कि आया नगर और लोधी रोड मौसम केंद्रों ने न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस और 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया

31 दिसंबर को बढ़ेगी ठंड

यदि मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस से नीचे चला जाता है, तो मौसम विभाग शीत लहर घोषित करता है। तापमान के दो डिग्री सेल्सियस से भी कम हो जाने पर अत्यंत शीत लहर की घोषणा की जाती है। आईएमडी ने कहा कि तापमान 31 दिसंबर को और भी गिर सकता है। उसने बताया कि शहर के कई हिस्सों में आगामी तीन दिन में शीत लहर की स्थिति बने रहने का पूर्वानुमान है।आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है।उन्होंने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों से शीत एवं शुष्क उत्तरी और पश्चिमोत्तरी हवाएं मैदानी इलाकों की ओर चल रही है, जिसके कारण उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...