मंगलवार, 10 नवंबर 2020

सोनाः 7 साल में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज

कविता गर्ग


मुंबई। कोरोना वैक्सीन को लेकर आई खुशखबरी के चलते अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में भारी गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतें 5 फीसदी से ज्यादा गिर गई। एक्सपर्ट्स का कहना है कि फीसदी के लिहाज से ये सोने में 2013 के बाद की एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इन संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी दिखेगा। भारतीय बाजारों में सोने की कीमतें तेजी से गिर सकती हैं। मौजूदा स्तर से कीमतें 5-8 फीसदी तक की गिरने की संभावना है, क्योंकि, भारतीय रुपया भी लगातार मज़बूत हो रहा है। बता दें कि सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के दाम बढ़कर 52,183 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर आने से सोने की सुरक्षित निवेश मांग घट गई। इससे सोने-चांदी के दाम लुढ़क गए। विदेशी बाजार में अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर 4.9 फीसदी लुढ़क गया और 1855.30 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया, जबकि गोल्ड स्पॉट 4.9 फीसदी की गिरावट के साथ 1854.44 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। सोमवार को सोने के दाम 100 डॉलर टूट गए। कल शुरुआती कारोबार में सोने के दाम 1965.33 डॉलर प्रति औंस के आसपास थे।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...