शुक्रवार, 27 नवंबर 2020

'गूगल पे' से लेन-देन पर लगेगा शुल्‍क 

गूगल पे पर पैसा भेजने पर लगेगा शुल्‍क 


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्‍ली। गूगल ने स्पष्ट किया कि भारत में उसके पेमेंट प्लेटफार्म के जरिए पैसा ट्रांसफर करने पर किसी शुल्‍क का भुगतान करने की जरूरत नहीं होगी। कंपनी ने बुधवार को कहा कि भारतीय उपयोगकर्ताओं को कोई शुल्क नहीं देना होगा। ये शुल्‍क अमेरिका में स्थित उसके उपयोगकर्ताओं के लिए है। पिछले हफ्ते गूगल ने घोषणा की थी। कि अगले साल एंड्राइड और आईओएस पर नए गूगल पे ऐप की पेशकश करेगी जिसके बाद उपयोगकर्ता बेव ब्राउजर के जरिए सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। एक रिपोर्ट्स में कहा गया था। कि गूगल पे इंस्टैंट मनी ट्रांसफर पर भी शुल्‍क जोड़ेगा। गूगल के प्रवक्‍ता ने कहा कि ये शुल्क खासतौर से अमेरिका के लिए है। ये शुल्‍क भारत में गूगल पे या गूगल पे फॉर बिजनेस ऐप पर लागू नहीं होता। गूगल पे के भारत में सितम्‍बर 2019 तक कुल 6.7 करोड़ उपयोगकर्ता थे। इसके जरिए वार्षिक आधार पर कुल 110 अरब अमेरिकी डॉलर का भुगतान हुआ। उल्‍लेखनीय है कि गूगल पे फॉर बिजनेस ने जून 2020 में 3 मिलियन से ज्यादा विक्रेताओं का ऐलान किया था। ये कंपनी भारत में भुगतान के तरीकों के तौर पर यूपीआई और टोकनाइज्ड डेबिट और क्रेडिट कार्ड को सपोर्ट करता है। गूगल पे का मुकाबला भारत में पेटीएम वॉलमार्ट के स्वामित्व वाले फोन पे और अमेजन पे के साथ है।                                   


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...