शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़

कश्मीर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़।


श्रीनगर। कश्मीर के बडगाम जिले में घेराबंदी और तलाश अभियान के दौरान शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है। कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजव पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह ने सुबह बडगाम के चाडूरा में संयुक्त अभियान छेड़ा। इसी दौरान सुरक्षा बल के जवान घरों की तलाशी ले रहे थे। तभी वहां छुपे आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई और दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। आसपास के इलाकों में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात किया है।              


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...