शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

'मिशन शक्ति' अभियान का शुभारंभ करेंगे

जनपद में मुख्य सचिव उ0प्र0 'मिशन शक्ति' अभियान का शुभारम्भ करेगें


झांंसी। जिलाधिकारी श्री आन्द्रा वामसी ने विकास भवन सभागार में बताया कि आगामी शरदीय नवरात्र दिनांक 17 अक्टूबर से आयोजित होने वाले महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सम्मान एवं स्वाबलम्बन के लिये एक विशष अभियान मिशन शक्ति का शुभारम्भ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आर के तिवारी द्वारा किया जायेगा। उन्होने बताया कि 17 से 25 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे किन्तु इसके उपरान्त भी उक्त विशेष अभियान जनपद में अनवरत जारी रहेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में इस विशेष अभियान के पर्यवेक्षण व अनुश्रवण हेतु श्रीमती मिनिस्ती एस. महा निरीक्षक स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन उ0प्र0 को जनपद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अधिकारी जनपद में होने वाले कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेगे। उन्होने बताया कि नोडल द्वारा इस अभियान के अन्तर्गत जनपद के थाने विशेष रुप से महिला थाना, ग्राम पंचायतो औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों से जुडे कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग किया जायेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि मिशन शक्ति विशेष अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन तथा महिला अपराध व बाल अपराध के सम्बन्ध में जागरुकता पैदा करने हेतु विशिष्ट कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। दुर्गा पण्डाल कार्यक्रमों एवं गांव-गांव नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भ्रूण हत्या, बाल अपराध आदि कुरीतियों के रोकथाम का प्रचार-प्रसार किया जायेगा। एलईडी वैन के माध्यम से महिला हेल्प डेस्क स्थापित होगी, साथ ही 1090, 112 तथा 181 की भी जानकारियां पावर प्वाइंट प्रजेन्टेशन के माध्यम से दी जायेगी। जिलाधिकारी ने दिनांक 17 अक्टूबर से आयेाजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुये बताया कि मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन श्री राजेन्द्र कुमार तिवारी द्वारा प0दीनदयाल उपाध्याय सभाागार में महिला सशक्तिकरण एवं दुर्गा शक्ति विषयक कार्यक्रमों का दीप प्रज्जवलित कर शुभारम्भ किया जायेगा। अपरान्ह थाना कोतवाली में हेल्पडेस्क का शुभारम्भ होगा। दिनांक 18 अक्टूबर को नगर निगम सभागार में उद्योग विभाग/उद्यमियों के साथ कार्यस्थलों पर महिला उत्पीड़न की रोकथाम, महिला कर्मचारियों की सुरक्षा विषयक कार्यक्रम आयोजित होगे। 19 अक्टूबर को प0 दीनदयाल सभागार में जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में बालिका/महिला शिक्षा से प्रेरित कार्यक्रम आयोजित होगे। उन्होने सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुये कहा कि परिवहन विभाग द्वारा बस स्टैंड पर महिला सुरक्षा/छेड़खानी होने पर कार्यवाही हेतु जानकारी देने विषयक पम्पलेट आदि वितरण होगे। ग्राम पंचायतों में नारी सशक्तिकरण के सम्बन्ध में चैपाल, पुलिस विभाग द्वारा कानून के विषयक कार्यक्रम, 181, 112, 1090, पुलिस मित्र एप, पिंक पुलिस स्टेशन, सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, महिला पुलिस की भूमिका आदि पर कार्यक्रम आयोजित होगे।इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस दिनेश कुमार पी, सीडीओ श्री शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, एसपी सिटी श्री विवेक त्रिपाठी सहित जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोवेशन अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक सहितउपस्थित रहे।


गिरजाशंकर राय              


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...