बुधवार, 21 अक्तूबर 2020

किम जोंग की जेल में भीख मांगते हैं कैदी

प्योंगयांग। उत्तर कोरिया के सनकी तानाशाह किम जोंग उन ने अपनी जेलों में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी हैं। एक मानवाधिकार समूह ने खुलासा किया है कि किम जोंग उन का प्रशासन सुनवाई से पूर्व बंदियों को रखने के लिए बनाई गई जेल में कैदियों के साथ पशुओं से भी खराब व्यवहार करता है। एक बंदी को तो 16 घंटे तक पैर मोड़कर बैठे रहने के लिए बाध्य किया गया। एक पूर्व बंदी ने बताया कि महिला कैदियों के साथ जेल में रेप भी हो जाता है। अमेरिका स्थित संस्था ह्यूमन राइट वॉच ने उत्तर कोरिया की जेलों में बंद रहे कई लोगों से किए साक्षात्कार के आधार पर वहां की जेलों में अमानवीय व्यवहार और घटिया सुविधाओं का खुलासा किया। इन बंदियों ने बताया कि जेलों के अंदर बंदियों को जमकर प्रताडि़त किया जाता है। बता दें कि परमाणु हथियारों से लैस नॉर्थ कोरिया ने खुद को दुनिया से काट रखा है जिससे उसके आपराधिक न्याय प्रणाली के बारे में बाहरी दुनिया को बहुत कम पता है।               

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...