शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

गाजियाबादः नकली देसी घी बनाने की फैक्ट्री

गाज़ियाबाद में नकली देसी घी बनाने वाली फैक्टरी पर पड़ा छापा नामी कंपनियों के नाम से करते थे सप्लाई


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। शास्त्री नगर और नई बस्ती इलाके में फूड सेफ्टी विभाग ने रेड की है। दो अलग-अलग फैक्ट्रियों पर रेड की गई है। जहां पर नकली घी बनाया जा रहा था। भारी संख्या में यहां से मिलावटी घी बरामद किया गया है। हैरत की बात ये है। कि नामी कंपनियों के पैकेट और डिब्बे भी दोनों जगह से बरामद हुए हैं। इन्हीं नकली डिब्बों में त्योहारी सीजन में मिलावटी घी को बाजार में उतारने की तैयारी थी। मामले में 2 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। मिलावटी घी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक मिलावटी घी बनाने के लिए, वनस्पति और एसेंस समेत, कई अन्य पदार्थ का इस्तेमाल किया जा रहा था। ये सभी सेहत के लिए काफी हानिकारक होते हैं।
बताया जा रहा है। घी की एक कंपनी ने फूड सेफ्टी विभाग को सूचना दी थी। कि उनके ब्रांड का इस्तेमाल करके, नकली घी का कारोबार करने वाले कुछ लोग सक्रिय हैं। इसी जानकारी के आधार पर फूड सेफ्टी विभाग ने जानकारी को डेवलप किया और छापेमारी की गई। मौके से पकड़े गए एक आरोपी ने बताया कि पिछले 6 महीने से नकली घी बनाया जा रहा था। नवरात्रि से पहले इसकी बड़ी सप्लाई भी की गई थी।
त्योहारी सीजन में हो सकता है सेहत से खिलवाड़
फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी बता रहे हैं। कि त्योहारी सीजन में, इस तरह के गोरखधंधे सक्रिय हो गए हैं। जो नकली खाद्य पदार्थों का कारोबार कर रहे हैं। लेकिन उन सभी पर शिकंजा कसने का भी पूरा एक्शन प्लान तैयार है। फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी का कहना है। कि विश्वसनीय दुकानों से ही त्योहारी सीजन में घी और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदें।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...