मंगलवार, 6 अक्तूबर 2020

एक बार फिर वही वकील होंगे आमने-सामने

हाथरस गैंगरेप एपी सिंह लड़ेंगे, आरोपियों का केस निर्भया कांड के वकील एकबार फिर होंगे आमने-सामने।


अश्वनी उपाध्याय


गाजियाबाद। हाथरस में कथित तौर पर एक दलित युवती के साथ गैंगरेप केस में अब तथाकथित आरोपियों की ओर से वकालत एपी सिंह करेंगे। इससे पहले एडवोकेट ए. पी सिंह ने निर्भया के बलात्कारियों का अदालत में कानूनी बचाव किया था। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मानवेन्द्र सिंह की तरफ से लिखे गए पत्र कहा गया है। कि हाथरस के आरोपियों का केस एपी सिंह लड़ेंगे। इसके साथ ही आगे कहा गया है। कि एपी सिंह की फीस अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तरफ से इकट्ठी कर दी जाएगी। एससी एसटी एक्ट का हुआ दुरुपयोग
मानवेन्द्र सिंह के पत्र में आगे कहा गया है कि हाथरस केस में एससी-एसटी कानून का पूर्ण रूप से दुरुपयोग कर सवर्ण समाज खासकर राजपूत को बदनाम किया जा रहा है। इसलिए हाथरस केस में मामले को दूध का दूध और पानी का पानी करने के लिए एपी सिंह को वकील नियुक्त किया जा रहा है। स्मृद्धि कुशवाहा लड़ेंगी पीड़िता का केस
दूसरी तरफ, निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा दिलाने वाली अधिवक्ता सीमा समृद्धि कुशवाहा अब हाथरस में दलित लड़की के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार का मुकदमा लड़ेंगी। इसके लिए पीड़ित परिवार ने भी सहमति दे दी है। और जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। आपको बता दें कि 14 सितबंर को 19 वर्षीय दलित युवती के साथ यह खौफनाक सलूक किया गया था। उसकी हालत बिगड़ते देख दिल्ली के सफदरजंग में इलाज के लिए रेफर किया गया। लेकिन उसने वहां पर इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।  इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में धारा 144 लगाते हुए मीडिया समेत सभी की एंट्री पर यह कहते हुए रोक लगा दी थी। कि एसआईटी जांच चल रही है। इसके बाद योगी सरकार की तरफ से इलाके के इंस्पेक्टर, डीएसपी और एसपी को सस्पेंड कर दिया गया और सीबीआई जांच की सिफारिश की गई। लेकिन डीएम पर कोई कार्रवाई न होने को लेकर चौतरफा सवाल उठाया जा रहा है। इस बीच हाथरस आरोपियों के बचाव में कई सभाएं हुई हैं। और कहा जा रहा है। कि उन्हें फंसाया जा रहा है।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...