शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

दुष्कर्म के 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार

केशकाल गैंगरेप मामला, दुष्कर्म के सभी 7 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।


केशकाल। केशकाल गैंगरेप के सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेमेतरा से 6वें आरोपी को पकड़ा गया था। इसके बाद अब सातवां आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। बता दें इस मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। तत्कालीन थाना प्रभारी रमेश शोरी को सस्पेंड किया गया है। ये कार्रवाई मामले की जानकारी सीनियर अधिकारियों को नहीं देने पर की गई है। गौरतलब है कि कोंडागांव जिले के केशकाल में सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीड़िता के सुसाइड मामले को राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भी संज्ञान में लिया है।
आयोग के सदस्य यशवंत जैन ने एसपी को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर जानकारी देने को कहा।
गौरतलब है। कि दो महीने पूर्व शादी समारोह में गई नाबालिग को 7 युवक उठा ले गए थे। जंगल में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया उसके बाद नाबालिग ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद भी शिकायत दर्ज नहीं होने पर पीड़ित के पिता ने भी खुदकुशी की कोशिश की थी। तब जाकर मामले का खुलासा हो पाया। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने मामले में आगे की कार्रवाई की।


               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...