शनिवार, 10 अक्तूबर 2020

अलीगढ़ः बस पलटने से 3 की मौत, 5 घायल

उत्तरप्रदेशः अलीगढ़ में बस पलटने से तीन की मौत, पांच घायल, मुख्यमंत्री ने जताया दुख। 


अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस बेकाबू होकर पलट गई। दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि पांच यात्री घायल हो गए हैं। इस सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री योगी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज के पीआरओ ने बताया कि अलीगढ़ जिले के थाना टप्पल इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर कानपुर से दिल्ली जा रही प्राइवेट बस टायर फटने से बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में करीब 5 लोग घायल हो गए हैं। बस कानपुर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही थी। बस में करीब 3 दर्जन लोग सवार थे। घायलों को जेवर के कैलाश हस्पिटल, सीएचसी टप्पल समेत विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया है। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अलीगढ़ के टप्पल में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...