शुक्रवार, 16 अक्तूबर 2020

आयोग के एक नया सर्च प्रॉम्प्ट लांच किया

अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने भारत चुनाव आयोग के साथ साझेदारी में एक नया सर्च प्रॉम्प्ट लॉन्च किया है। जिसके माध्यम से बिहार विधानसभा चुनावों से जुड़ी विश्वसनीय और आधिकारिक जानकारी हासिल की जा सकती है। नया सर्च प्रॉम्प्ट उम्मीदवारों की सूची, मतदान की तारीख, पोलिंग बूथ की जानकारी, ईवीएम पर वोटर रजिस्ट्रेशन और चुनाव सम्बंधी अन्य जानकारियां दे सकेगा। इस सर्च प्रॉम्प्ट को ‘गेट द लेटेस्ट अपडेट्स’ नाम दिया गया है और इसे अंग्रेजी तथा हिंदी भाषाओं में 30 से अधिक हैशटैग के साथ एक्टीवेट कर दिया गया है।                 


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...