मंगलवार, 15 सितंबर 2020

पाकिस्तान का सैन्य अड्डा बन रहा 'चीन'

बीजिंग/ इस्लामाबाद। चीन पाकिस्तान की मदद से पीओके में अपना सैन्य अड्डा बनाने की योजना पर काम कर रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते लद्दाख में तनाव की स्थिति बनी हुई है। चीन सीपेक के जरिए तेल सप्लाई के लिए हिंद महासागर पर अपनी निर्भरता को कम करना चाहता है, यही वजह है कि वह ग्वादर बंदरगाह पर खूब निवेश कर रहा है। ऐसे में भारत के लिए दोहरे मोर्चे पर चुनौती बढ़ गई है। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इन दिनों घरेलू मोर्चे पर घिरे हुए हैं। पहले अमेरिका के साथ हुई ट्रेड वॉर से चीन की अर्थव्यवस्था को झटका लगा। उसके बाद कोरोना वायरस और अपने कई फैसलों को लेकर शी जिनपिंग अपने आलोचकों के निशाने पर हैं। ऐसे में आशंका जतायी जा रही है कि शी जिनपिंग घरेलू स्तर पर हो रही आलोचना से बचने के लिए भारत पर युद्ध थोप सकते हैं। मुंबई स्थित जसलोक अस्पताल के न्यूरोसाइट्रिस्ट डॉ. राजेश एम पारिख का ऐसा मानना है।                                           


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...