शुक्रवार, 4 सितंबर 2020

मृतक संख्या-1096, संक्रमित-39 लाख

देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 39 लाख के पार…24 घंटे में 83341 नए मामले…1096 मौतें।


अकांशु उपाध्याय


नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों में अब रोजाना ही नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटों में 83,341 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 1,096 लोगों की जान चली गई है। देश में अब कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 40 लाख के करीब पहुंच गई है। इससे पहले देश में सर्वाधिक तीन सितंबर को 83,883 मामले सामने आए थे।
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 39 लाख 36 हजार हो गई है। इनमें से 68,472 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 8 लाख 31 हजार हो गई और 30 लाख 37 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
मृत्यु दर में गिरावट
राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।मृत्यु दर गिरकर 1.74% हो गई।इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 21% हो गई है।इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 77% हो गई है।भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है.
आईसीएमआर  के मुताबिक, कोरोना वायरस के 54% मामले 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों को हैं लेकिन कोरोना वायरस से होने वाली 51% मौतें 60 साल और उससे अधिक उम्र के लोगों में हुईं हैं। 3 सितंबर तक कोरोना वायरस के कुल 4 करोड़ 66 लाख सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 11 लाख सैंपल की टेस्टिंग कल की गई। पॉजिटिविटी रेट 7 प्रतिशत से कम है।
एक्टिव केस के मामले में टॉप-5 राज्य
आंकड़ों के मुताबिक, देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है। इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या और मौत के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है। अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...