गुरुवार, 24 सितंबर 2020

कश्मीरः आतंकी हमले में जवान की मौत

कश्मीर में आतंकी हमले में घायल सीआरपीएफ जवान की मौत।


श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के बडगाम में आतंकवादियों के हमले में घायल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवान की मौत हो गई है। गुरुवार को मोटरसाइकिल सवार आतंकवादियों ने सीआरपीएफ के जवान पर नजदीक से गोली चला दी थी। जिसमें जवान घायल हो गया था। उसे श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। अधिकारियों ने जवान की मौत की पुष्टि की।आतंकवादियों ने जवान की रायफल भी छीन ली थी। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मिलकर आतंकवादियों को पकड़ने के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया है।               


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...