मंगलवार, 1 सितंबर 2020

दुष्कर्म पर कांग्रेसियों ने किया 'धरना- प्रदर्शन'

नैनीताल। द्वाराहाट विधायक पर दुष्कर्म का मुकदमा शीघ्र दर्ज करने की मांग को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने सरोवर नगरी नैनीताल के तल्लीताल गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक नैनीताल श्रीमती सरिता आर्य ने कहा कि द्वाराहाट के विधायक पर दुष्कर्म का मामला राज्य सरकार के दबाब में दर्ज नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक और भाजपा बेटी बचाओ का नारा दे रही है तो दूसरी ओर खुद भाजपा नेता ही बेटियों का अपमान कर रहे हैं। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के चलते उन पर मुकदमें दर्ज नहीं हो रहे हैं।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी को देखते हुए अब तो ऐसा लगता है कि भाजपा नेताओं से ही बेटियों का बचाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक प्रकरण की जल्द से जल्द जांच हो, और सरकार को इस मामले में दखल नहीं देना चाहिए।
इस दौरान पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बेरोजगारों के संग छल करते हुए अपने बच्चों को बिना विज्ञप्ति निकाले बैकडोर से सरकारी नौकरी में नियुक्त किया जा रहा है।यह प्रदेश के युवाओं के साथ नाइंसाफी है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।
इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में नगर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल, हेम चंद आर्य, सुमित हृदयेश, खष्टी बिष्ट, मुकेश जोशी मंटु, मनमोहन कनवाल, पुष्कर बोरा, जेके शर्मा, संजय कुमार, पप्पू कर्नाटक, सूरज पांडे, कैलाश अधिकारी, राजेंद्र समेत कई अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल थे।             


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Thank you, for a message universal express.

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया

पायलट ने फ्लाइट अटेंडेंट को प्रपोज किया  अखिलेश पांडेय  वारसॉ। अक्सर लोग अपने प्यार का इजहार किसी खास जगह पर करने का सोचते हैं। ताकि वो पल ज...